जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया, 02 अक्टूबर 2026 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज जिला समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री विक्रम वीरकर सहित उप विकास आयुक्त (DDC), अपर समाहर्ता (ADM), जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), OSD, SDC सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र/प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर दोनों महान विभूतियों के जीवन, विचारों तथा राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण किया गया।कार्यक्रम में महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सादगी एवं सत्याग्रह के सिद्धांतों तथा देश की स्वतंत्रता में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। साथ ही, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया गया। उनके प्रसिद्ध संदेश “जय जवान, जय किसान” के माध्यम से देश की सुरक्षा एवं कृषि क्षेत्र के महत्व को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के मूल्यों को अपने आचरण में अपनाने का संकल्प लिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं नैतिक मार्ग पर चलने तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी एवं कर्तव्यपरायणता के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को वर्तमान प्रशासनिक कार्यप्रणाली में अपनाते हुए जनहित, पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प दोहराया। 
⚡
गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर जिला समाहरणालय सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित
RELATED ARTICLES


