Saturday, October 10, 2026
spot_img
⚡
कमिटी में सामाजिक समीकरण का रखा गया ध्यान, अनुराधा कुमारी कुशवाहा कांशीराम ने बहुजन समाज को दिखाई सत्ता में भागीदारी की राह खगड़िया जेल परिसर में जिलाधिकारी ने किया बंदी दरबार का आयोजन नगर सभापति अर्चना कुमारी ने राष्ट्रीय गटका खिलाड़ियों का किया सम्मान निर्माणाधीन नाला की गुणवत्ता को लेकर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने सांसद से हस्तक्षेप की मांग की पूर्व जिप सदस्य के निधन पर जदयू नेताओं ने व्यक्त किए शोक संवेदना आंगनबाड़ी केंद्र को खाली कराने को लेकर लिखित आवेदन जिलाधिकारी, खगड़िया को लिखित आवेदन दिया जीविका दीदियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को बनाया यादगार, अनुराधा ने दी बधाई एवं साधुवाद जिलाधिकारी खगड़िया के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता ... गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर जिला समाहरणालय सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित
होमखगड़ियाकांग्रेस परिवार ने पैक्स अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता के निधन पर जताया...

कांग्रेस परिवार ने पैक्स अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता के निधन पर जताया शोक, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

खगड़िया : चौथम प्रखंड के पश्चिमी बौरने पंचायत के पैक्स अध्यक्ष एवं रुपनी निवासी कांग्रेस नेता ओम प्रकाश गुप्ता के निधन पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस परिवार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उनके निधन की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में शोक की लहर है।

कांग्रेस नेताओं ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान खगड़िया कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष लाल बिहारी सिंह, कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, डॉ. अविनाश कुमार अविनाश, अरुण कुमार अधिवक्ता, शोभाकांत चौधरी, रविन्द्र चौरसिया, सुनील कुमार सिंह, ओम प्रकाश चौरसिया, चंदन कुमार यादव, मो. फिरोज आलम, ऋतिक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

नेताओं ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने चौथम कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष एवं बीमार चल रहे दीप नारायण सिंह के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य एवं कुशल-क्षेम की जानकारी ली।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img

Most Popular

Recent Comments