Sunday, November 8, 2026
spot_img
⚡
नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कार्यपालक पदाधिकारी से 24 घंटे में मांगा जवाब शारदा सिन्हा की 02 पुण्य तिथि  धूमधाम से मनाया विद्यालय मे चोरी की घटना घटित हो रही है, जिलाधिकारी महोदय, खगडिया से मांग किया मथार गंगा कटाव से तीन पंचायतों पर मंडरा रहा खतरा, बंडाल निर्माण की मांग लेकर सीएम से मिले विधायक बबल... बेटरन शतरंज में मनोज राय प्रथम तो तृतीय स्थान पर रहे प्रेम कुमार यशवंत छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर डीएम से मिले मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गोलू सिंह अतिक्रमण हटाने के नाम पर मानसी बाजार में खानापूर्ति, छह बार कार्रवाई के बाद भी सड़क पर दुकानें नगर पंचायत मानसी वार्ड 14 में 21 लाख 70 हजार 648 रुपये की लागत से बनी पीसीसी सड़क का मुख्य पार्षद ने... खगड़िया 27 वर्षों तक सेवा देने वाले चौकीदार मो. परवेज आलम का हार्ट अटैक से निधन, साथियों में मातम ललित कुमार मिश्रा ने अपने नीजी कोष से छात्र/छात्रा के बीच कापी कलम वितरण किए
होमखगड़ियाखगड़िया सदरज्योतिष मिश्रा ने DM से की नाला निर्माण में लापरवाही की शिकायत,...

ज्योतिष मिश्रा ने DM से की नाला निर्माण में लापरवाही की शिकायत, सदर विधायक बबलू मंडल के साथ किया स्थल निरीक्षण

  • कचहरी रोड एवं सोनमंखी-गौशाला रोड में निर्माणाधीन नाला कार्य को लेकर उठे सवाल, मौके पर पहुंचकर निर्माण की स्थिति का लिया जायजा

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी : खगड़िया नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र अंतर्गत कचहरी रोड एवं सोनमंखी-गौशाला रोड में BUIDCO द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण को लेकर नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने जिलाधिकारी खगड़िया से मिलकर निर्माण कार्य में कथित तकनीकी लापरवाही की शिकायत की। उन्होंने नाला निर्माण की स्वतंत्र तकनीकी जांच कराने तथा निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराने का आग्रह किया।

ज्योतिष मिश्रा ने शिकायत में बताया कि निर्माणाधीन नाला कई स्थानों पर जमीन के नीचे तो कहीं करीब दो फीट तक जमीन से ऊपर नजर आ रहा है। कुछ जगहों पर नाले का एलाइनमेंट भी सीधा नहीं होने की बात कही गई है। वहीं, कुछ स्थानों पर सरकारी जमीन उपलब्ध होने के बावजूद उसे छोड़कर निर्माण किए जाने पर भी सवाल उठाए गए हैं, जबकि भविष्य में सड़क चौड़ीकरण की स्थिति में यह निर्माण बाधा बन सकता है। विधायक बबलू मंडल के साथ स्थल निरीक्षण DM से शिकायत के बाद ज्योतिष मिश्रा ने इस मामले को सदर विधायक बबलू कुमार मंडल के समक्ष भी रखा और निर्माण स्थल का निरीक्षण करने का आग्रह किया। इसके बाद विधायक बबलू कुमार मंडल एवं ज्योतिष मिश्रा ने संबंधित स्थल पर पहुंचकर निर्माणाधीन नाले का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नाले की लेवल, एलाइनमेंट, सड़क के स्तर, निर्माण की स्थिति और कंक्रीट की गुणवत्ता को देखा गया। इस दौरान निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों के अनुपालन को लेकर कई बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित किया गया।

वाइब्रेटर के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल निरीक्षण के दौरान ज्योतिष मिश्रा ने यह भी मुद्दा उठाया कि कई स्थानों पर कंक्रीट डालने के दौरान वाइब्रेटर का पर्याप्त इस्तेमाल नहीं किए जाने की आशंका दिखाई दे रही है। उनके अनुसार, कुछ जगहों पर नाला कमजोर नजर आया तथा कंक्रीट में छेद और हनीकॉम्बिंग जैसी स्थिति भी दिखाई दी। उन्होंने कहा कि यदि कंक्रीट को निर्धारित तकनीकी प्रक्रिया के अनुसार पर्याप्त रूप से वाइब्रेट नहीं किया गया है तो इससे निर्माण की मजबूती प्रभावित हो सकती है। इसलिए नाले की कंक्रीट गुणवत्ता, मोटाई, मजबूती तथा निर्माण प्रक्रिया की तकनीकी जांच जरूरी है।

स्वतंत्र तकनीकी जांच की मांग
ज्योतिष मिश्रा ने मांग की कि BUIDCO के अलावा किसी अन्य विभाग के अनुभवी सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता से निर्माण की स्वतंत्र जांच कराई जाए। जांच में नाले की लेवल, ढलान, गहराई, चौड़ाई, एलाइनमेंट, कंक्रीट की गुणवत्ता तथा भविष्य के सड़क चौड़ीकरण को ध्यान में रखते हुए निर्माण की स्थिति की समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि उद्देश्य विकास कार्य को रोकना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी राशि से बनने वाला नाला तकनीकी मानकों के अनुरूप, मजबूत और दीर्घकालिक उपयोग के योग्य हो। यदि जांच में किसी प्रकार की कमी या लापरवाही सामने आती है तो उसे निर्माण पूरा होने से पहले ही दुरुस्त कराया जाना चाहिए। ज्योतिष मिश्रा ने जिला प्रशासन से पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया, ताकि भविष्य में गलत निर्माण के कारण सरकारी राशि से दोबारा काम कराने की स्थिति उत्पन्न न हो।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

spot_img
मैच लोड हो रहे हैं...

Jagdoot Radio

JGDOOT FM 1.0 Live

Most Popular

Recent Comments